लिवर को साफ और स्वस्थ रखती हैं ये चीजें

लिवर को साफ और स्वस्थ रखती हैं ये चीजें

सेहतराग टीम

सुखी जीवन जीना है तो सेहतमंद रहना जरूरी है। वहीं सेहत तभी तंदुरूस्त रहेगी जब लिवर अपना कार्य सही से करेगा। क्योंकि ये शरीर का अहम हिस्सा है। इसी से पाचन तंत्र की प्रक्रिया होती है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लिवर का वजन 3 पोंड तक हो सकता है। लिवर को जिगर और यकृत नामों से भी जाना जाता है। लीवर के सेहतमंद रहने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अगर आप अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं तो इसका असर पहले लिवर पर ही पड़ता है। इसके बाद शरीर पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को जोड़ सकते हैं यानी ये चीजें लिवर को साफ और स्वस्थ रखती हैं। आइए जानते हैं-

पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डाइट चार्ट

लिवर को साफ और सेहतमंद रखने वाले खाध पदार्थ (Best Foods for Healthy Liver in Hindi):

ग्रीन टी पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। ध्यान रहें कि दूध वाली चाय लीवर के लिए नुकसानदेह होती है।

बादाम का सेवन करें

बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की अधिकता होती है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है। आप रोजाना सुबह और शाम में बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लिवर भी मजबूत होता है।

पालक का सेवन करें

इसमें विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप अपने डाइट में पालक को जरूर जोड़ें।

चुकंदर का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लिवर मजबूत होता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं, अथवा इसका जूस पी सकते हैं।

विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें

लिवर को सेहतमंद रखने के लिए अपने डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर जोड़ें। विटामिन-सी नींबू, मौसमी, कीवी, काजू आदि चीज़ों का सेवन करें।

 

इसे भी पढ़ें-

इन 7 फायदों की वजह से आपको सत्तू खाना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।